Top News

अवैध तस्करी के खिलाफ आरपीएफ़ का अभियान जारी,ट्रेन से तस्करी के अवैध विदेशी शराब बरामद।

 

बरहरवा आरपीएफ़ कार्यालय 

संवादाता

बरहरवा :- आरपीएफ़ की टीम द्वारा अवैध तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। और इसी क्रम में बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों में अवैध रूप से ले जाए जा रहे विदेशी मदिरा विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व मे 13409 अप इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सीट के नीचे से एक बैग में भरा काफी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 13409 समय 07:15 बजे बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर आई। ट्रेन के गार्ड साइड स्थित जनरल कोच संख्या ER/125012/C की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कोच की सीट के नीचे एक काले रंग का पिट्ठू बैग रखा हुआ पाया गया। उक्त बैग के संबंध में कोच में उपस्थित यात्रियों से पूछताछ की गई, परंतु किसी भी यात्री ने बैग पर अपना दावा नहीं किया। इसके उपरांत यात्रियों की उपस्थिति में बैग का चैन खोलकर देखा गया, जिसमें विदेशी मदिरा रखी हुई पाई गई। उक्त बैंक में विभिन्न ब्रांड के 4.875 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जिसकी अनुमानित कीमत 4680 रुपैया हैं. जब्त विदेशी मदिरा को आवश्यक कार्रवाई हेतु आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया तथा इस संबंध में उत्पाद विभाग,साहेबगंज को सूचित किया गया।आरपीएफ़ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधयों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,तस्करी के खिलाफ ये अभियान लगातार जारी रहेगी।

1 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News