Top News

बिंदुधाम मंदिर में दानपेटी व घंटी चोरी मामले में पुजारी का बेटा गिरफ्तार।

 पूर्व में भी रौशन झा और उसके भाई राज झा मंदिर में चोरी मामले में जा चुके है जेल 


सन्नी भगत ,ब्यूरो रिपोर्ट

बरहरवा एवं पतना के धार्मिक आस्थाओं का केंद्र सुप्रसिद्ध बिंदुधाम मंदिर में बीते दिनों 24 अगस्त को मंदिर के गर्भगृह से दानपेटी से नगदी व घंटियाँ चोरी हुई थी,जिसको लेकर मंदिर कमिटी द्वारा रांगा थाना को सूचना दी गई ,सूचना के बाद रांगा थाना पुलिस छानबीन के दौरान मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की,जिसके बाद कमिटी के सदस्य व पुलिस ने सिसिटीवी में ऐसे सख्स को देखा जो लोगों की आस्थाओं और विश्वास को गहरा चोट पहुचायेगा।


सिसिटीवी में घटना को अंजाम देने  वाला बिंदुधाम मंदिर के पुजारी मनोज झा जो मंदिर में विवाह इत्यादि जैसे अनुष्ठान कराते है उनके पुत्र रौशन झा को देखा गया ,जिसके आधार पर रौशन झा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ में जुट गई ,रौशन झा के निशनदेही पर पुलिस छापेमारी कर चोरी की सामग्रियों की बरामदगी में जुटी हुई है।


जानकारी के अनुसार दानपेटी से लगभग 10,000 /-( दस हजार रुपये)  व पीतल की तीन घंटियाँ की चोरी हुई है।पुलिसिया जाँच के दौरान सिसिटीवी में रौशन झा के साथ एक अन्य युवक भी कैमरे में कैद हुआ है जिसकी छानबीन जारी है।पूछताछ के दौरान रौशन झा ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया हैं।

मंदिर में पूर्व में भी कर चुके है चोरी ,स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश

पूर्व में पुजारी मनोज झा के पुत्र रौशन झा और उसके भाई राज झा बिंदुधाम मंदिर में ही बैटरी इन्वर्टर चोरी ,पंखा चोरी जैसे मामले में जेल जा चुका है,जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है ,ग्रमीणों का कहना है कि  बार बार इस प्रकार की घटना मंदिर परिसर में रहकर किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। मंदिर के पुजारी होने के नाते मंदिर की देख रेख के लिए परिसर में ही पूरे परिवार को रहने की अनुमति वर्षों पूर्व दी गई थी,परन्तु अगर पुजारी के परिवार के लोग मंदिर की सार्वजनिक सम्पत्तियों की चोरी बार बार करेंगे तो इसपर कड़ा रुख अपनाना अति आवश्यक है।

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News