Top News

जिले के किसान भाइयों के लिए महत्वपूर्ण सूचना,सभी प्रखंड मुख्यालयों में लगेंगे कैम्प

 


साहेबगंज रिपोर्ट

साहेबगंज:- कृषि मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) विशेष कैंप का आयोजन जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में 20 अप्रैल से 20 मई 2026 तक किया जा रहा है।साहेबगंज जिला उपायुक्त ने सभी प्रखंड मुख्यालयों को निर्देशित किया है।

इस कैंप के माध्यम से किसानों को आसान ऋण सुविधा, कृषि कार्यों के लिए वित्तीय सहायता एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग सहित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जाएंगी।

प्रखंडवार कैंप तिथियाँ:

मंडरो – 05.05.2026

बरहेट – 06.05.2026

पतना – 08.05.2026

राजमहल – 12.05.2026

साहेबगंज – 14.05.2026

तालझारी – 15.05.2026

उधवा – 20.05.2026

सभी किसान भाई निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी प्रखंड मुख्यालय में पहुँचकर इस योजना का लाभ उठाएं एवं अन्य किसानों को भी जानकारी दें।


Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News