Top News

मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम की भब्य प्रतिमा बनेगी बिंदुधाम की नई पहचान :-शक्तिनाथ अमन

 ◆ 41 फिट ऊँची प्रभु श्री राम की प्रतिमा के निर्माण की रखी गई आधारशिला !



ब्यूरो रिपोर्ट:-सन्नी भगत

बरहरवा:-झारखंड के साहिबगंज जिला अंर्तगत बरहरवा में सुप्रसिद्ध बिंदुधाम मंदिर परिसर में सोमवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम की 41 फिट ऊँची भब्य प्रतिमा के निर्माण को लेकर प्रतिमा की रूपांतरण ढाँचा के समक्ष पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमिपूजन कर पतना प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी,रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कु.यादव व कार्यकारी अध्यक्ष शक्तिनाथ अमन के हाथों संयुक्त रूप से आधारशिला रखी गईं।राम नाम के जयकारे के साथ उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया ,तत्पश्चात पूजा अर्चना के बाद आशीर्वाद ग्रहण किया।बिंदुधाम मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शक्तिनाथ अमन ने बताया कि बिंदुधाम मंदिर बिकास की नई ऊंचाइयों को छूने और भारत के प्रशिद्धि पटल पर पहुँचने के लिए आगे बढ़ चुकी है।झारखंड में प्रभु श्री राम की सबसे भब्य और ऊँची प्रतिमा बनने के बाद यहाँ की खूबसूरती और आध्यात्मिक माहौल को नई ऊर्जा मिलेगी।प.बंगाल के कलाकारों द्वारा प्रतिमा की रचना को सुसज्जित और भब्यता का रूप दिया जाएगा,जिसकी तैयारियाँ पूरी की जा चुकी है ,जमीनी स्तर पर सीताकुंड की रचना को लेकर फाउंडेशन की रूपरेखा और सीमांकन कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है,लगभग 1 करोड़ की लागत से बनने वाली इस भब्य प्रतिमा के पूर्ण होने के बाद पूरे बिंदुधाम ही नहीं बल्कि पूरे झारखण्ड में एक अलग पहचान बनेगी।प्रतिमा के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य अगले वर्ष 2027 में  रामनवमी को रखी गई है। 


ज्ञात हो कि पूर्व से प्रभु श्री राम के परमभक्त भगवान श्री हनुमान जी की 36 फिट ऊँची प्रतिमा बिंदुधाम मंदिर  की अलग पहचान दिलाई है,मान्यता है कि त्रेता युग में जब रावण के साथ युद्ध में लक्ष्मण जी घायल हुए थे तभी संजीवनी बूटी के लिए हनुमान जी पूरे पर्वत को हाथ में लेकर लंका जा रहे थे तभी उनके चरण बिंदुधाम के पहाड़ियों में कुछ देर के लिए पड़ी थी जिसकी छाप आज भी यहाँ मौजूद है जहाँ भक्तगण भारी संख्या में आकर यहाँ पूजा अर्चना करते है।वहीं हनुमान जी की भब्य मूर्ति स्थापित की गई है ,उसी को ध्यान में रखते हुए प्रभु श्री राम की प्रतिमा की ऊँचाई में वृद्धि की गई है।बिंदुधाम मंदिर प्रबंध समिति के इस ऐतिहासिक पहल से नगरवासियों में खुशी का माहौल है और लोग श्री राम की अद्भुत रुप देखने के लिए उत्सुख है।मौके पर सैकड़ो नगर के गणमान्यों सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।


Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News