मीडिया रिपोर्ट
गढ़वा:- जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला तो है ही साथ ही मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य कहे तो गक्त हज होगा .यहां सरकारी स्कूलों में बच्चों से पढ़ाई के बजाय काम कराए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है.पहला मामला बरडीहा प्रखंड के लावा चंपा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का है.वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चों से स्कूल के शौचालय की सफाई कराई जा रही है. आरोप है कि शिक्षक के कहने पर बच्चों को यह काम करना पड़ा, जब अभिभावकों ने इस पर सवाल उठाया, तो बताया गया कि स्कूल को सफाई के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं मिलते, इसलिए बच्चों से ही सफाई करवाई जाती है.तो बच्चे पढाई करें या सफाई बड़ा सवाल है ?
सख्त कार्रवाई की मांग
वहीं दूसरा मामला कांडी उच्च विद्यालय का है, जहां भीषण गर्मी में बच्चों से बाथरूम साफ करवा जा रहा है. इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है.जिन बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, उनसे भारी काम करवाया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है.इस मामले पर स्थानीय समाजसेवियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शिक्षा विभाग अपने मूल उद्देश्य से भटक गया है उन्होंने ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, जो बच्चों से पढ़ाई के बजाय काम करवा रहे है.
सफ़ाई में स्कूल प्रबंधन ने कही ये बात
हालांकि, लावा चंपा स्कूल के प्रधानाध्यापक छविलाल सिंह का कहना है कि बच्चों ने अपने मन से शौचालय साफ किया, उन्हें इसके लिए मजबूर नहीं किया गया. वहीं, जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है.यह घटना शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के अधिकारों पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है.

एक टिप्पणी भेजें