Top News

33वीं उपायुक्त के रूप में मेघा भारद्वाज ने सम्हाली पाकुड जिला की कमान।

 

             पदभार ग्रहण करती आईएएस मेघा भारद्वाज

पाकुड संवादाता

पाकुड़। जिले में प्रशासनिक बदलाव के बाद जिले को नई बिकास की रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मेघा भारद्वाज ने शनिवार शाम 33वीं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालते ही जिले में विकास कार्यों और प्रशासनिक सक्रियता को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने साफ कहा कि सरकार की सभी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी और पारदर्शी तरीके से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने यह भी संकेत दिए कि जिले में लंबित विकास कार्यों को गति दी जाएगी और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन को और अधिक जवाबदेह बनाया जाएगा।

पाकुड जिला को बिकास की मुख्यधारा से जोड़कर आगे लेकर जाना और शांतिपूर्ण व्यवस्था के साथ जिलेवासियों को हर मुमकिन बिकास कार्यों से लाभान्वित करना उनका लक्ष्य है

 

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News