◆ चोरी किये गए लाखों के महँगे मोबाइल के साथ साहिबगंज का युवक गिरफ्तार
![]() |
| आरपीएफ़ कार्यालय में गिरफ्तार युवक |
ब्यूरो रिपोर्ट:-सन्नी कु.भगत
बरहरवा:-ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल चोरी करने वाले शातिर चोर को बरहरवा आरपीएफ़ ने 2,25,999 रुपये के तीन महंगे एंड्रॉयड फोन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है,
मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों दिनांक 12.04.2026 को हुई चोरी की घटना के मद्देनज़र आरपीएफ पोस्ट बरहरवा द्वारा लगातार चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में शनिवार दिनांक 18 अप्रैल 2026 को आरपीएफ इंस्पेक्टर बरहरवा संजीव कुमार के नेतृत्व में सीपीडीएस टीम के एएसआई बबूल दास तथा कांस्टेबल अमन कुमार, नितेश कुमार, शिवम कुमार सिंह एवं आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के एएसआई सुरेश पासवान, कांस्टेबल चंदन कुमार राम एवं कांस्टेबल सतीश कुमार की संयुक्त टीम द्वारा तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त टीम शाम के समय स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ पाया गया। पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका, जिसके आधार पर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 04 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें से एक उसका स्वयं का था, जबकि शेष 03 महंगे मोबाइल फोन (Android/iPhone) चोरी के पाए गए। सभी मोबाइल बिना सिम कार्ड के थे तथा उनके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
गिरफ्तार युवक की पहचान आनंद कुमार महतो (उम्र 22 वर्ष), निवासी- साहिबगंज, झारखंड के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उक्त मोबाइल फोन उसने यात्रियों से चोरी किए थे तथा उन्हें बेचने के उद्देश्य से तीनपहाड़ आया था।
बरामद मोबाइल फोन में Samsung S25 Ultra 5G, iPhone 14 Pro एवं iPhone 13 शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2,25,999/- है।
आरपीएफ द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा जब्त मोबाइल फोन के साथ अग्रेषित कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपी बरहरवा को सुपुर्द किया गया। जीआरपी बरहरवा द्वारा आरपीएफ पोस्ट बरहरवा की लिखित शिकायत के आधार पर केस संख्या 18/2026 दिनांक-19/042026 U/S303(2),317(2)BNS के तहत दर्ज कर लिया गया है,मामले पर विधिवत का कानूनी प्रकिया की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें