Top News

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डॉ तनवीर आलम ने पाकुड काँग्रेस कार्यालय का किया दौरा,कार्यकर्ताओं से की मुलाकात


डॉ तनवीर आलम का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संवादाता पाकुड

पाकुड़ :-जिला कांग्रेस कार्यालय शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव माननीय डॉ. तनवीर आलम  का पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत भेंट-मुलाकात की। बैठक में उपस्थित साथियों ने अपने-अपने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर उन्होंने गंभीरता से चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को पार्टी के उच्च स्तर तक पहुंचाकर समाधान हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। जिला महासचिव मोनिता कुमारी के नेतृत्व में लगभग 25-30 महिलाओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए डॉ. तनवीर आलम जी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी संगठन की मजबूती संभव नहीं है, और कांग्रेस पार्टी सदैव महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है।

अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, इतिहास एवं जनहितकारी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता और एकजुटता को बेहद जरूरी बताया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, मजीबुर रहमान, रामविलास महतो, महिला जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, मुजीबुर रहमान, जोहारूल इस्लाम, मोहम्मद सिराजुद्दीन, फिरोज आलम, मुखिया आरिफ हुसैन उर्फ राजा, समद शेख सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News