संवादाता
पाकुड़:- जिले के संत डॉन बॉस्को स्कूल में वर्ल्ड मलेरिया डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मलेरिया के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भाषण, नाटक और पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने मलेरिया के कारण, लक्षण और उससे बचाव के उपायों को सरल तरीकों से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की।
मलेरिया से बचाव पर दिया गया संदेश
विद्यालय के प्राचार्य शिव शंकर दुबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए मलेरिया से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का ध्यान रखना, घर और आसपास पानी जमा न होने देना तथा मच्छरों से बचाव के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल बच्चों को जानकारी देना ही नहीं, बल्कि समाज में मलेरिया जैसी बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाना भी था। आयोजन से विद्यार्थियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी महत्वपूर्ण संदेश मिला।इस पहल से लोगों में बीमारी से बचाव के लिए खास जानकारी साझा भिनकी गई।

एक टिप्पणी भेजें