संवादाता
बरहरवा:- रविवार को बरहरवा थाना परिसर में आगामी त्योहार बकरीद कों लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने कहा की समाज के सभी वर्ग मिलजुलकर आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार को मनाएं।एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।ये हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल जगह जगह तैनाती,इलाके में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को को दिया है। त्योहार के दौरान बिजली, पानी, साफ-सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए भी स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया गया है।सोशल मीडिया पर भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट शेयर न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह आमजनों से किया है। वहीं बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बरहरवा नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद के मौके पर सभी ग्रुप एडमिन दो दिनों तक व्हाट्सएप ग्रुप को ओनली एडमिन रखेंगे। ताकि किसी भी प्रकार की संवेदनशील पोस्ट का आदान प्रदान न हो । वहीं तमाम मस्जिदों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।ताकि शांतिव्यवस्था बनी रहे।पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे मुस्तैद है ,किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियाँ या आपातकाल स्थिति में तुरन्त पुलिस को सूचना दें।मौके पर मुख्य रूप से बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल,बरहरवा पुलिस निरीक्षक संतोष कु.राणा,बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह,प्रखंड उप प्रमुख अब्दुल कादिर, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार भगत, कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार, कुशमाकर तिवारी,दिलीप डोकानियां,अशोकगुप्ता,अख्तर,उत्तम भगत, थॉमस रॉबर्ट, मोहम्मद इकबाल,अनंत लाल भगत, मनोहर लाल चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें