![]() |
| बरहरवा बस स्टैंड में पुलिस द्वारा लगाई गई प्याऊ केंद्र |
सन्नी भगत,ब्यूरो रिपोर्ट
बरहरवा:-बढ़ती गर्मी को देखते हुए झारखंड सरकार के आह्वान पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लोगों को राहत पहुँचाने के लिए राज्य भर में अधिकारियों को शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में यात्रियों एवं आम नागरिकों को शुद्ध पेय जल की व्यव्यथा करने के निर्देश दिए है,जिस पर झारखंड पुलिस ने आदेश का अनुपालन करने के साथ मानवता की मिसाल पेश की है,इससे लोगों को राहत तो मिलेगी ही साथ ही सामाजिक दृष्टिकोण से पुलिस पब्लिक के आपसी समनब्यय को भी बढ़ावा मिलेगा, मौसम के मिजाज और भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुँचने के लिए प्रत्येक प्रखंड व थाना क्षेत्र में विशेष शुद्ध पेयजल प्याऊ की व्यव्यस्था कराने के आह्वान पर झारखंड पुलिस ने कुछ ही घंटों में धरातल पर व्यव्यस्था को सुनिश्चित किया है,सबसे पहले इसका असर साहेबगंज जिला अंतर्गत देखने को मिला साहिबगज जिला अंतर्गत बरहरवा अमुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल ने प्रभाग के सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया जिसके अनुरूप बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ,रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ,कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार एवं बरहेट थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने प्रत्येक सार्वजनिक स्थानों में दो दो मिट्टी के मटके एवं ग्लास की व्यवस्था शहर में जगह जगह कराते हुए लोगों से अपील भी की है कि भीषण गर्मी में इस सेवा का जरूर लाभ उठाएं।
व्यव्यस्था को सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश
बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल ने कहा कि साहेबगंज पुलिस द्वारा जगह जगह ठण्डा शुद्ध पेय जल प्याऊ की व्यव्यस्था कराई गई है ,साथ ही मटको की नियमित साफ -सफाई और पानी भरने के लिए विभाग के कर्मियों को निर्देशित किया गया है ,इस सेवा का उद्देश्य है कि दूर -दूर ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में आने वाले ग्रमीणों को शुद्ध और शीतल पेयजल का लाभ मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें