पाकुड संवादाता
पाकुड़: डोहरी पहाड़ क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निष्कासन का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान लगभग 25 से 30 ट्रैक्टर पत्थर के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जानकारी सामने आई है। प्रशासनिक छापेमारी के दौरान मौके से करीब 120 घनफुट पत्थर बोल्डर जब्त किया गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद संबंधित विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। मामले में लिट्टीपाड़ा थाना में कांड संख्या 23/2026 दर्ज कर लिया गया है। प्रशासन द्वारा MMDR Act सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है । अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।मामले में अभी छानबीन जारी है कि क्या इसके अलावे आस पास के इलाकों में अवैध खनन जारी है


एक टिप्पणी भेजें