चुनावी वादों को भूलकर किसानो के साथ सरकार कर रही है सौतेला व्यवहार:-राजकुमार भगत
संवादाता
बरहरवा:-भारतीय जनता पार्टी द्वारा झारखंड सरकार के खिलाफ किसानों के मुद्दों को लेकर राज्यभर में धरना प्रदर्शन कर रही है जो 20 मई तक विभिन्न प्रखंड में आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में सोमवार को बरहरवा प्रखंड मुख्यालय परिसर में भाजपा के बैनर तले बरहरवा मंडल अध्यक्ष राजकुमार भगत की अध्यक्षता में एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन आयोजित की गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार हाय हाय ,किसानो के साथ अत्याचार नहीं सहेंगे ,"चुनावी वादों को याद करो याद करो" जैसे नारे लगाए।इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजकुमार भगत ने कहा कि जेएमएम और काँग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव के समय किसानो और आम जनता से अपनी अपनी घोषणा पत्रों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के वादे किए लेकिन चुनाव जीतकर सरकार बनते ही वादा खिलाफी पर उतर आए।केवल मैया सम्मान योजना का लॉलीपॉप दिखाकर किसानो और आम जनता के साथ धोखा किया,किसानों के साथ सौतेला व्यवहार भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
वहीं वरिष्ठ नेता कमल भगत ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह से बिफल साबित हो रही है,ना ही अपना वादा निभा पा रही है और न हीं सरकार की योजनाओं को गरीब और आम जनता तक पहुँचा पा रही है,जेएमएम और कांग्रेस केवल अपने कार्यकर्ताओं को लाभ पहुँचाने का में ब्यस्त है आम जनता का काम बिना पैसे के नही किया जाता,लेकिन जनता इनके ऐसे व्यवहार को कभी माफ नहीं करेगी। किसानो से घोषणा पत्र के माध्यम से वादे किए गए 3200 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम मूल्य देने ,वन उत्पादों में एमएसपी में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने,कृषि उपकरण ,किफायती दरो में खाद बीज ,कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली ,1 रुपये प्रति पशुधन की दर से पशु बीमा,1 रुपये प्रति डीसीमल फसल बीमा ,कृषि बैंक ,450 रुपये सिलेण्डर इत्यादि जैसे वादे किए गए परन्तु सरकार बनने के बाद सारे वादें केवल घोषणा पत्रों में ही सिमट कर रह गई।धरातल पर इसका कोई प्रभाव नहीं दिखाई दे रही है।किसान की परेशानियों को कम करने के बजाय सरकार ने उनके साथ सौतेला व्यवहार करने का काम किया है।
प्रदर्शन के बाद भाजपा के पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम विभिन्न मांगों को लेकर बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार दास को माँग सौंपा।
कायर्क्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार भगत,बरहरवा नगर अध्यक्ष अर्पिता दास,भाजपा वरिष्ट नेता कमल कृष्ण भगत,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तारक घोष,बिकास भगत,जिला मंत्री ऊषा भारती, संजीव गुप्ता,कुष्माकर तिवारी,महामंत्री प्रदीप भगत,संजय रमानी, जयदेव महतो,श्यामल दास सहित अन्य भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
धरना के दौरान विवाद ,बरहरवा बीडीओ व भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने,भाजपा ने दबाव बनाने का लगाया आरोप
भाजपा द्वारा बरहरवा प्रखंड परिसर में किये जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान लाउडस्पीकर को लेकर बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार दास व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद उतपन्न हो गई ,दरअसल धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा था ,इसी दौरान प्रखण्ड कार्यालय से लाउडस्पीकर बंद करने के निर्देश दिए गए और परमिशन नहीं लेने की बात कही गई,मौके पर पुलिस भी पहुँच गई,जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राजनैतिक दबाव में बीडीओ ने प्रदर्शन को प्रभावित करने का प्रयास किया।जो निंदनीय है।जबकि कार्यक्रम को लेकर थाना,अंचलधिकारी एवं बीडीओ कार्यालय को लिखित रूप से सूचना दी गई थी।


एक टिप्पणी भेजें