Top News

ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाला नाबालिक,तीन चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल के साथ गिरफ्तार।

 

आरपीएफ़ कार्यालय बरहरवा

 रिपोर्ट:-सन्नी कु.भगत

बरहरवा:- आरपीएफ़ इंस्पेक्टर संजीव कुमार नेतृत्व में समय लगभग 10:15 बजे से एक संयुक्त गश्ती दल का गठन किया गया,जिस दल में एएसआई सुरेश पासवान,कांस्टेबल अजय कुमार,कांस्टेबल सहजाद अंसारी,कांस्टेबल राकेश कुमार,महिला कांस्टेबल अर्पण कुमारी,महिला कांस्टेबल काजल कुमारी सभी रेलवे सुरक्षा बल तथा उप निरीक्षक नंदन कुमार सिंह,सहायक उप निरीक्षक रवि शंकर यादव प्रधान आरक्षी नूपुर बरन (मिद्या अपराध शाखा/मालदा)कांस्टेबल चंदन कुमार यादव (CPDS/मालदा),द्वारा बरहरवा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गश्ती के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही थी।गश्ती के क्रम में समय लगभग 10:28 बजे, जब टीम प्लेटफॉर्म संख्या 01 के साहिबगंज छोर, फुट ओवर ब्रिज के समीप पहुँची, तब एक व्यक्ति ट्रेन संख्या 53403 (रामपुरहाट–गया पैसेंजर) से उतरकर पास स्थित यात्री शेड में संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति की गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होने पर टीम द्वारा उसकी ओर बढ़ा गया, जिसे देखकर वह व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा।तत्काल कार्रवाई करते हुए गश्ती दल के सदस्यों द्वारा उक्त व्यक्ति को चारों ओर से घेरकर प्लेटफॉर्म संख्या 01 के यात्री शेड के समीप साहिबगंज छोर पर पकड़ लिया गया।पकड़े गए व्यक्ति से भागने का कारण पूछे जाने पर वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका तथा रेलवे क्षेत्र में उपस्थित रहने का कोई वैध प्राधिकार दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर पाया। पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम एवं पता पप्पू कुमार साह (उम्र लगभग 17 वर्ष), पिता—रंजीत कुमार साह, निवासी—कुसमा, थाना—बरहेट, जिला—साहिबगंज (झारखंड) बताया।तत्पश्चात नियमानुसार उसकी तलाशी हेतु आसपास उपस्थित व्यक्तियों से स्वतंत्र साक्षी बनने का अनुरोध किया गया, किन्तु कोई भी व्यक्ति तैयार नहीं हुआ। फलस्वरूप गश्ती दल में शामिल कांस्टेबल सहजाद अंसारी एवं प्रधान आरक्षी नूपुर बरन को स्वतंत्र साक्षी मानते हुए विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान अलग अलग कम्पनी के  मोबाइल फोन बरामद हुए,जिसमें उसके 

दाहिने जेब से—

एक नीले रंग का Infinix कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल (बिना सिम)

एक बैंगनी रंग का Oppo कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल (बिना सिम)

2)बाएँ जेब से—एक सफेद रंग का Redmi कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल (बिना सिम)।बरामद हुए ।

बरामद मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त बालक ने स्वीकार किया कि उसने ये सभी मोबाइल अलग-अलग ट्रेनों में चोरी किए हैं तथा आगे पूछताछ में यह भी बताया कि वह पाकुड़, रामपुरहाट एवं हावड़ा क्षेत्रों में इस प्रकार की चोरी करता रहा है।उक्त स्वीकारोक्ति के उपरांत, सभी बरामद मोबाइल फोन को उपस्थित गवाहों के समक्ष भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत तलाशी सह जप्ति सूची तैयार कर जप्त किया गया।तत्पश्चात निरुद्ध बालक एवं जप्त मोबाइल फोन को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु रेल थाना बरहरवा लाया गया, जहाँ सभी बरामद सामग्री एवं एक लिखित शिकायत  के साथ विधिवत सुपुर्द किया गया।खबर लिखे जाने तक मामले पर कार्यवाही की प्रक्रिया जारी थी।

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News