Top News

केंद्र की "भाजपा सरकार" के गलत निर्णयों के कारण देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में झामुमो का धरना प्रदर्शन

 ◆ मांगें नहीं पूरी हुई तो खाली गैस सिलेंडरों से पाट देंगे सड़क से लेकर रेल: अरुण सिंह।



साहिबगंज में धरना करते जेएमएम कार्यकर्तागण 



सन्नी कु.भगत,ब्यूरो रिपोर्ट

साहिबगंज। रेलवे स्टेशन चौक पर गुरुवार को झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की "भाजपा सरकार" के गलत निर्णयों के कारण देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में  एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया।  इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने अपनी गलत नीतियों से देश में महंगाई बढ़ा दी है। कमर्शियल एलपीजी गैस महंगा हो गया है। इसका असर देश की गरीब जनता पर पड़ रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी इस महंगाई के विरोध में देश की गरीब जनता के साथ खड़ी है।झामुमो केन्द्र की भाजपा सरकार से मांग करती है कि बढ़ाये गए एलपीजी गैस, पेट्रोल व डीजल के दाम कम करें। अन्यथा झामुमो सड़क लेकर सदन तक आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़क व रेल को खाली गैस सिलेंडर से पाट देंगे।

मौके पर जिला सचिव सुरेश टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य संजीव शामू हेंब्रम, संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा, जिला युवा मोर्चा सचिव मो मारुफ उर्फ गुड्डू,नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान, केंद्रीय समिति सदस्य मुजीबुर रहमान सुरेंद्र यादव,अमरनाथ यादव, अखलाकुर रहमान, प्रो० नजरुल इस्लाम, नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, प्रो मोज़म्मिल हक़ सहित सभी प्रखंडों से अध्यक्ष, सचिव व सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News