Top News

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद करीब दो वर्षों बाद निजी आवास पहुंचे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम

◆ कोटालपोखर व निजी गाँव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत !





बरहरवा:झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री और पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को करीब दो साल बाद अपने निजी आवास पहुंचने पर क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया। कोटालपोखर और बरहरवा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने उनका अभूतपूर्व और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
लगभग 4 से 5 बजे के बीच जैसे ही पूर्व मंत्री आलमगीर आलम कोटालपोखर की धरती पर पहुंचे, वहां पहले से ही बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान पूरा माहौल बेहद उत्साहमय हो गया और कार्यकर्ताओं ने "आलमगीर आलम जिंदाबाद", "निसात आलम जिंदाबाद", "तनवीर आलम जिंदाबाद" तथा "कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद" के गगनभेदी नारे लगाए।
स्वागत समारोह के दौरान मौजूद समर्थकों ने बारी-बारी से पूर्व मंत्री से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। 
लंबे समय बाद अपने नेता को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों और प्रशंसकों में भारी खुशी देखी गई।इस दौरान  स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से शामिल हुए। इनमें जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, सोशल मीडिया चेयरमैन नेहाल अख्तर तथा कोटालपोखर पंचायत की मुखिया सेरोफिना हेंब्रम मौजूद रहीं।इनके अलावा कोटालपोखर कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष रंजीत भंडारी, युवा पंचायत अध्यक्ष समीम मंसूरी, गुलाम रब्बानी, सन्नवर मंसूरी, मनोज केडिया, वीरेंद्र भगत, नसीम मंसूरी, अजय साह, राजेश साह, विनोद घोष, वसीम मंसूरी एवं रहमत मंसूरी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। पूर्व मंत्री के आगमन को लेकर समर्थकों में विशेष उत्साह का यह माहौल देर शाम तक बना रहा।

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News