संवादाता
बरहरवा:-एनएसयूआई साहिबगंज जिला अध्यक्ष थॉमस रॉबर्ट के नेतृत्व में एनएसयूआई ने क्लस्टरिंग के आधार पर महाविद्यालय से हटाए गए विषयों में से कुछ विषयों को वापस लाने एवं महत्वपूर्ण विषयों में सीटों की संख्या पूर्व की भांति करने के संबंध में कुलपति के नाम प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा ।
थॉमस रॉबर्ट ने बताया कि बी एस के महाविद्यालय एक पिछड़े क्षेत्र में महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है, जहां मुख्यतः आर्थिक रूप से पिछड़े और आदिवासी वर्ग के छात्र-छात्राएं अधिकांश संख्या में शिक्षा प्राप्त करते हैं, हमारे क्षेत्र से किसी बड़े शहर जाना आसान नहीं है ऐसे में महाविद्यालय से नौ विषयों(मुख्य रूप से बंगला,उर्दू,संस्कृत) को हटा दिए जाने से एवं हिंदी, इतिहास, भूगोल जैसे महत्वपूर्ण विषयों में सीटों की संख्या को घटाना छात्र हित के विरोध में लिया जाने वाला काम है, जिससे हमारे क्षेत्र की साक्षरता दर में निश्चित रूप कमी आएगी।
पूर्व एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष व बीसीए के छात्र रहे आखलाकुर रहमान ने बताया कि एनएसयूआई ने ही आंदोलन करके हिंदी इतिहास भूगोल जैसे विषयों में सीटों की संख्या बढ़वाई थी क्यूंकि इन विषयों में नामांकन हेतु 600-700 आवेदन आते हैं और अब दोबारा छात्रों के हितों को अनदेखा करना बेहद निंदनीय है ।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि छात्र और शिक्षा विरोधी फैसले पर पुनर्विचार कर छात्रों को यथा शीघ्र राहत पहुंचाने का काम करें, अन्यथा एनएसयूआई कड़े कदम उठाने को बाध्य होगी
मौके पर एनएसयूआई से मुंतेख़ाब, अभिषेक, राजा, नगर अध्यक्ष सत्यम यादव , जयप्रकाश, अक्षय, जैनुल, जय प्रकाश, नजीमुद्दीन, शिवम, बंकिम, असफाक, इंतेसर एवं अन्य मौजूद थें ।

एक टिप्पणी भेजें