Top News

बरहरवा आरपीएफ़ ने चोरी के 4 मोबाइल के साथ दो शातिर चोर को किया गिरफ्तार।

 

आरपीएफ कार्यालय बरहरवा

संवादाता

बरहरवा:-शुक्रवार की आरपीएफ इंस्पेक्टर बरहरवा संजीव कुमार अपने ऑफिसर सहायक उपनिरीक्षक सुरेश पासवान एवं सिपाही सुजीत कुमार सिंह को साथ लेकर गश्त के दौरान  प्लेटफार्म संख्या-03 पर खड़ी विश्वभारती पैसेंजर ट्रेन की सघन जांच की जा रही थी।जाँच अभियान के  दौरान दो व्यक्तियों को कोच के अंदर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा गया। पूछताछ हेतु रोकने पर दोनों व्यक्तियों ने कोच से कूदकर भागने का प्रयास किया, किंतु सतर्क एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ टीम द्वारा दोनों को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्तियों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी के कुल 04 मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम (1) चांद शेख, उम्र-25 वर्ष एवं (2) इस्तेफाक शेख, उम्र-30 वर्ष, दोनों निवासी जिला-पाकुड़ (झारखंड) बताया। गहन पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल फोनों में से 02 मोबाइल बरहरवा रेलवे स्टेशन के द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में सोए हुए यात्रियों से तथा 02 मोबाइल टिकट काउंटर के समीप सोए हुए व्यक्तियों से चोरी किए गए थे।

बरामद चारों मोबाइल फोनों, जिनकी अनुमानित कीमत ₹53,488/- है, को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जब्त किया गया। त्वरित एवं पेशेवर कार्रवाई के फलस्वरूप चोरी की संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित की गई। आवश्यक कानूनी एवं दस्तावेजी कार्रवाई पूर्ण कर दोनों अभियुक्तों को बरामद मोबाइल फोन एवं संबंधित कागजात सहित अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपी बरहरवा को सुपुर्द कर दिया गया है।वहीं बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने कहा कि आरपीएफ द्वारा रेलवे परिसर में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष निगरानी एवं गश्ती अभियान निरंतर जारी है।

1 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News