बरहरवा :- प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुपारा पंचायत के बिशनपुर (बिंदुपारा बाजार) में सोमवार को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम एवं फरक्का विधायक महताब शेख ने संयुक्त रूप से फीता काटकर खुशी नर्सिंग होम का विधिवत उद्घाटन किया।कार्यक्रम की शुरुआत में नर्सिंग होम प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और विशिष्ट अतिथि विधायक महताब शेख को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात: आलमगीर आलम
उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा किइस ग्रामीण क्षेत्र में नर्सिंग होम का खुलना स्थानीय वासियों के लिए एक बेहतरीन पहल है। अब आपातकालीन स्थिति (इमरजेंसी) में लोगों को तुरंत और बेहतर चिकित्सा सेवा मिल सकेगी। इससे मरीजों को इलाज के लिए बाहर भागने की जरूरत कम पड़ेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है।
सेवा भाव को रखें सर्वोपरि: विधायक महताब शेख
फरक्का विधायक महताब शेख ने डॉक्टरों और प्रबंधन को नसीहत देते हुए कहा कि नर्सिंग होम को सिर्फ कमाई का जरिया न बनाया जाए। डॉक्टर पूरी निष्ठा के साथ मरीजों की सेवा करें और क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए विशेष सेवा का ध्यान रखें।
गरीबों को उचित दर पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
खुशी नर्सिंग होम के संचालक (ऑनर्स) सबीर शेख, सुनीता देवी और मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि इस अस्पताल में सर्जन (Surgeon),फिजिशियन (Physician),आर्थोपेडिक (Orthopedic),गाइनोकोलॉजिस्ट (Gynecologist)सहित कई अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने संकल्प दोहराया कि जो गरीब मरीज इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ होंगे, उन्हें उचित और रियायती दरों पर हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।
इस गरिमामयी अवसर पर साहेबगंज काँग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान, जिला उपाध्यक्ष नाबिद अंजुम, प्रखंड अध्यक्ष रणजीत टुडू, प्रखंड उपाध्यक्ष अनंत लाल भगत, प्रखंड महासचिव निताय सरकार, दौरान चौधरी, मोतिउर अंसारी, मो. सबीर शेख, समीम मंसूरी सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे


एक टिप्पणी भेजें