◆ पुलिस ने एक वेगन-आर वाहन,खरीद बिक्री की सामग्री सहित मोबाइल व नगद भी किया बरामद
![]() |
| रांगा थाना कार्यालय में जानकारी देते पुलिस पदाधिकरी |
सन्नी कु.भगत,ब्यूरो रिपोर्ट
पतना:-रांगा थाना पुलिस ने अवैध नशीली पदार्थो के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए तस्करों पर कड़ा कानूनी प्रहार करने में सफलता हासिल की है।एक मारुति वैगन-आर कार से अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे चार अंतर्राज्यीय तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है,जिसमें तीन बिहार राज्य के तस्कर भी शामिल है।
क्या है पूरा मामला
रांगा थाना कार्यालय परिसर में बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम दिया,उन्होंने बताया कि साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर लगातार नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गुप्त सूचना के आलोक में उक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नगदी और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली कार जब्त की है।उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर-मयूरझूंटी रोड के किनारे सुनसान जंगल-झाड़ी के पास एक मारुति वैगन-आर गाड़ी में कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं।सूचना मिलते ही मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी गई। निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर दबिश दी और घेराबंदी कर कार में सवार चार व्यक्तियों को दबोच लिया। वहीं अभियुक्तों की तलाशी के दौरान मौके से सिल्वर रंग का एक पीस डिजिटल वजन मशीन, पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट में गीला ब्राउन शुगर (वजन- 52 ग्राम प्लास्टिक सहित),सिल्वर फॉयल में लपेटे हुए 17 अदद ब्राउन शुगर के पैकेट (वजन- 3.6 ग्राम फॉयल सहित), ब्राउन शुगर सेवन के लिए भूरे रंग का पेपर कटिंग (50 अदद), एक गुलाबी रंग का लाइट, दो पीस टूटा हुआ ब्लेड और पीला रंग का ब्राउन शुगर निकालने वाला एक चम्मच सहित अन्य समाग्री बरामद कर मलिक को लेकर रांगा थाना कांड संख्या 48/2026 भारतीय न्याय संहिता -2023 की धारा 303(2)/317(2)/3(5) एवं 21(बी) एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त संजय कुमार वर्मा (34 वर्ष) साकिन- तलबड़िया, थाना- रांगा, जिला- साहिबगंज (स्थायी पता: साकिन- श्यामपुर, थाना- कहलगॉंव, जिला- भागलपुर, बिहार),लाल मोहन साह (26 वर्ष) साकिन- तेलीपाड़ा, थाना- बरहरवा, जिला- साहिबगंज, राजेश पासवान (45 वर्ष) साकिन- कहलगॉंव वार्ड नं०- 16, थाना- कहलगॉंव, जिला- भागलपुर (बिहार), संजीत कुमार (39 वर्ष): पिता- रामनाथ तिवारी, साकिन- कहलगॉंव पूरब टोला वार्ड नं०-15, थाना- कहलगॉंव, जिला- भागलपुर (बिहार) को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध रूप से ब्राउन शुगर की यह खेप पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित कलियाचक से ट्रेन के माध्यम से लाते हैं। इसके बाद वे इसे आस-पास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे।हलाँकि पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
छापेमारी दल में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल, पुलिस निरीक्षक बरहरवा संतोष कुमार, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, एस आई गौरव भगत,महेश कुमार, एएसआई कामेश्वर मरांडी, घाव प्रसाद मिश्रा सहित थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें