Top News

मानव जीवन में पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हमारी सामाजिक जिम्मेदारी :- शक्तिनाथ अमन


वृक्षारोपण करते कार्यकारीअध्यक्ष शक्तिनाथ अमन 
सन्नी कु.भगत

बरहरवा:- साहेबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा की सुप्रसिद्ध बिंदुधाम मंदिर परिसर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण को एक अलग ही संदेश देती आई है,जिसकी सुंदरता और यहाँ के शुद्ध वातावरण को यहाँ पर आने वाले श्रद्धालुओं को अवश्य महसूस होती है।

शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर बिंदुधाम मंदिर प्रबंध समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शक्तिनाथ अमन ने मंदिर परिसर में फलदार और छावदार के साथ - साथ औषधीय गुणों के पेड़ लगाकर पर्यावरण को शुद्ध और सुरक्षित करने का संदेश दिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारे जीवन में सामाजिक  जिम्मेदारी के रूप में परिभाषित होनी चाहिए,क्योंकि इसके बिना जीवन संभव नहीं।शुद्ध पर्यावरण समाज को दूषित वातावरण के दुष्प्रभाव से दूर रखती है ,ऐतिहासिक दृष्टिकोण से देखे तो  हर युग में पर्यावरण की भूमिका बहुत अहम रही है ,और हमेशा रहेगी।इसकी सुरक्षा हमें अपने परिवार के सदस्यों की तरह करनी चाहिए।और हर व्यक्ति को एक वृक्ष जरूर लगानी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने संकल्प लिया कि बिंदुधाम मंदिर प्रांगण में पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण की संख्या में आज से लगातार वृद्धि होती रहेगी।पूर्व से ही बिंदुधाम मंदिर परिसर में वातावरण को एक महत्वपूर्ण अंग माना गया है ,जो आज भी यहाँ के श्रद्धालुओं को छाँव के साथ साथ विभिन्न प्रकार के फलों का आनंद भी देती हैं।

श्री अमन ने बिंदुधाम मंदिर के सभी सदस्यों एवं के साथ साथ नगर वासियों से वृक्षारोपण करने की अपील भी की है।ताकि पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा मिल सके







Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News