संवादाता
बरहरवा :-नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 03 के हरिजन पाड़ा मे दिनांक 28/4/2026 दिन मंगलवार को एक गंभीर रूप से बीमार मरीज को एम्बुलेंस तक पहुँचाने मे हो रही दिक्क़तों एवं नाला पार करने के दौरान कई बच्चों के नाले मे गिरने, औरतों एवं बुजुर्गो नाला पार करने जैसी समस्याओ को देखते हुए वार्ड पार्षद के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी से सम्पर्क कर उस अर्ध निर्मित नाला मे सीमेंटेड बड़ी पाइप डलवा कर तत्काल आम जनों को जाने आने के लिए समस्या का समाधान करवाया गया,इस दौरान पार्षद अमित भारती ने कहा कि वार्ड के स्थानीय लोगों की समस्याओं के लिए मैं हमेशा खड़ा रहूँगा,उन्होंने लोगों अपील भी किया कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तुरन्त मुझे सम्पर्क करें मैं समाधान करने का प्रयास अवश्य करूँगा,क्योंकि लोगों ने मुझपर विश्वास दिखाया है उस विश्वास को मैं कभी टूटने नहीं दूंगा।

एक टिप्पणी भेजें