Top News

पाकुड़ विधायक ने निसात आलम ने बरहरवा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों का किया व्यापक दौरा, जनसमस्याओं से हुईं रूबरू।

 

ग्रामीणों को सम्बोधित करती बिधायक

सन्नी कु.भगत

बरहरवा:-पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने शुक्रवार को बरहरवा प्रखंड अंतर्गत हस्तिपाड़ा पंचायत के विभिन्न गांवों एवं टोलों का सघन भ्रमण कर आमजनों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस दौरे में विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।

भ्रमण कार्यक्रम का क्रम इस प्रकार रहा—

सबसे पहले विधायक अपराह्न 03:30 बजे जूहीबोना मध्य टोला पहुंचीं, जहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां पेयजल संकट, जर्जर सड़क एवं नाली निर्माण की समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।

इसके पश्चात शाम 04:00 बजे जूहीबोन पश्चिम टोला स्थित हाई स्कूल के समीप आयोजित बैठक में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं की कमी एवं युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

शाम 04:30 बजे NTPC टोला में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।

अंत में शाम 05:00 बजे धोबाही पोखर के पीछे हेमा जी के घर के समीप पहुंचकर विधायक ने विशेष रूप से महिलाओं एवं बुजुर्गों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विधायक निसात आलम ने कहा कि इस जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता  है।

उन्होंने आगे कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर मिलता है, जिससे प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की भी बात उन्होंने कही।

भ्रमण कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, कार्यकारी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास,  मुफक्कर हुसैन, बैदूल रहमान, अक्तारुल,सफ़ातुल्ला, नाबीद अंजुम, दिलदार आलम,नेहाल अख्तर,महबूब आलम, हेमातूर रहमान,  शकील अहमद, अब्दुस सुकुर, परवेज, शारिक रब्बानी,  थॉमस रॉबर्ट,शेखावत आलम, हबीबुल्ला, फिरोज आलम, मुसफेक आलम, कमीरुल इस्लाम, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,काँग्रेस पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News