Top News

हजारीबाग में पत्रकार पर हमला को लेकर पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध,दोषियों पर अविलंब कार्यवाही की मांग

◆मुख्यमंत्री के नाम बरहरवा बीडीओ को सौंपा मांगपत्र,पत्रकार सुरक्षा कानून को अविलंब लागू की जाने की मांग पर जोर


प्रेस क्लब डेस्क

 बरहरवा :-प्रेस क्लब द्वारा गुरुवार को बरहरवा कुशवाहा टोला स्थित आरबी पैलेस में प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक आनंद की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बीते दिन हजारीबाग में पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा मौजूद साथियों के द्वारा किया गया। साथ ही सभी पत्रकार साथी काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सर्वसम्मति से झारखंड के मुखिया के नाम बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास को आवेदन प्रेषित करते हुए तीन सूत्री मांग पत्र सौपा है। जिसमें मुख्य रूप से घटना में संलिप्त असामाजिक तत्वों की शीघ्र पहचान कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पत्रकार सुरक्षा कानून को अविलंब लागू किया जाए। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए नैतिक जिम्मेदारी तय की जाए तथा आवश्यकतानुसार मंत्री पद से हटाने की कार्रवाई की जाए शामिल हैं। इस दौरान बरहरवा प्रेस क्लब के संरक्षक रमेश हेम्ब्रम ने बताया कि उक्त घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एवं मंत्री के सुरक्षा कर्मी के मौजूदगी में पत्रकारों पर किए गए हमला यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मीडिया पर सीधा प्रहार है। इस प्रकार की घटनाएं न केवल पत्रकारों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। साथ ही उन्होंने उक्त मामले की  जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराते हुए सभी दोषियों पर विधिवत कार्रवाई करना सुनिश्चित करने कि मांग  किया है।अन्यथा, न्याय की प्राप्ति हेतु हमें लोकतांत्रिक तरीकों से आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। मौके पर प्रेस क्लब की अध्यक्ष दीपक आनंद, फरोग अहसन, देवजीत कुशवाहा,भास्कर यादव, मकसूद मल्लिक, राहुल कुमार कुशवाहा, भक्ति पांडे, मुशर्रफ हुसैन, संतोष शर्मा, संतोष तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।


Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News