Top News

बरहरवा- फरक्का मुख्य मार्ग में भीषण सड़क दुर्घटना,मौके पर एक की मौत,दो घायल।

 


बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के दौरान घायल युवक

संवादाता

बरहरवा :- थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहरवा –फरक्का मुख्य पथ पर रविवार की रात लगभग 8:00 PM बजे दो बाइक की आमने सामने टक्कर से भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।मिली जानकारी के अनुसार उधवा पहाड़गांव निवासी असरफ शेख उम्र (18 वर्ष) पिता हाकिम शेख और उधवा बाकईटोला निवासी शाहिद शेख उम्र (22 वर्ष) पिता खलील शेख तथा सनाउल शेख उम्र (35 वर्ष )पिता उजिर शेख काले रंग की पल्सर बाइक पंजीकरण संख्या JH18Q 1802 पर सवार होकर बरहरवा की ओर जा रहे थे। इस दौरान बरहरवा थाना क्षेत्र के केचुआ पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सनाउल शेख (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि असरफ शेख और शाहिद शेख  गंभीर रूप से घायल हो गए। ग घायल युवक ने बताया कि जिस बाइक से टक्कर हुई उस बाइक पर बाइक सवार के साथ एक महिला भी सवार थी जिसे हल्की चोटें भी आई है ,वो लोग मौके से तुरंत फरार हो गए।घटना सूचना मिलने पर बरहरवा थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुँची और घायलों को बरहरवा सीएचसी ले जाया गया, जहाँ से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई  है।

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News