Top News

बरहरवा थाना पुलिस ने अवैध हथियार व संदिग्ध पदार्थों के साथ एक को किया गिरफ्तार,जाँच शुरू

 


संवादाता

बरहरवा :-थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार व दो अलग अलग संदिग्ध पदार्थ को बरामद करने में सफलता हासिल की है,मंगलवार को बरहरवा थाना कार्यालय में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकरी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिरासिंन गाँव की ओर से एक व्यक्ति टैम्पो में  अवैध हथियार व अवैध प्रदार्थ लेकर आ रहे है ,सूचना के आधार पर बरहरवा थाना पुलिस द्वारा वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए गश्ती दल एवं पुलिस चेकनाका फुटनीमोड में प्रतिनियुक्ति जवान को उक्त टैम्पू व व्यक्ति की तलाशी के निर्देश दिए गए ,पुलिस की तलाशी के दौरान  एक देशी लोडेड पिस्टल,एक सफेद  रंग के पदार्थ व एक गुलाबी रंग के पदार्थ को जब्त किया गया।पिस्टल एवं पदार्थों के सम्बंध में बैध दस्तावेजो की मांग की गई परन्तु व्यक्ति ने किसी भी प्रकार के कागजात प्रस्तुत नहीं किये न ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाए।व्यक्ति की पहचान एकराम मोमिन पिता-ग्यासुद्दीन मोमिन पता-धरमडांगा पो.-बेवा थाना-फरक्का जिला-मुर्शिदाबाद के रूप में हुई है,तत्पश्चात बरामद सामग्रियों को जब्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।मामले को लेकर एकराम मोमिन के खिलाफ बरहरवा थाना कांड संख्या-194/26 धारा 25 (-1B)A  26/35 (आर्म्स एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गई है ,गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।वहीं पुलिस ने बरामद पदार्थों की फोरेंसिक जाँच के साथ साथ अन्य विंदुओं पर गहन अनुसंधान शुरू कर दी है।

छापेमारी दल में बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ,एएसआई जलेंद्र रजक ,हव.धर्मेंद्र मड़ैया,हव.सुनिल टुडू सहित शाश्त्रबल शामिल थे।



Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News