Top News

बरहरवा थाना पुलिस ने चोरी कांड का किया खुलाशा,गैंग के पाँच आरोपी गिरफ्तार

 एसी कम्प्रेसर ,चार सीलिंग फैन व एल्युमिनियम फ्रेम बरामद


ब्यूरो रिपोर्ट,बरहरवा

बरहरवा :- थाना पुलिस ने चोरी काण्ड की घटना का खुलाशा किया है,बरहरवा थाना परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान बरहरवा प्रभाग पुलिस निरीक्षक संतोष कु ने बताया कि  दिनांक 5/07/2026 को थाना क्षेत्र के छाताडंगाल स्थित घर में चोरी होने के संबंध में रानी संदीप कुजूर पिता-स्व.आर. ई.बी. कुजूर के लिखित आवेदन पर बरहरवा थाना कांड संख्या 177/26 दिनांक 8/07/2026 धारा 305,331(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत पोल्ट्री नामक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।पुलिस ने मामले की जानकारी वरीय पदाधिकरियों को दी,वरीय पदाधिकरी के निर्देशानुसार काण्ड के उद्भेदन हेतु बरहरवा पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार  के नेतृत्व में अनुसंधान के क्रम में दिनांक 11/7/26 को गुप्त सूचना के आधार पर पोल्ट्री उर्फ लक्ष्मण यादव पिता-बिजय यादव ग्राम-रतनपुर थाना-बरहरवा को हिरासत में लिया गया तत्पश्चात उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।जिसमें नंदन साह(24)वर्ष पिता स्वर्ग-लालु साहा ग्राम रतनपुर थाना बरहरवा ,प्रकाश साहा (उम्र 19 वर्ष ) पिता झंटू साह  ग्राम पतनाचौक तेलीपड़ा थाना बरहरवा, सोहन कुमार यादव उम्र (23) वर्ष पिता - स्वर्ग बिरजू यादव ग्राम पतनाचौक तेलीपारा थाना बरहरवा एवं  राहुल कुमार (उम्र 18 वर्ष) पिता-गोपाल साह  ग्राम पतना चौक तेलीपाड़ा थाना बरहरवा जिला साहिबगंज को गिरफ्तार कर विधिवत्त पूछताछ किया गया।पूछताछ के  दौरान उनके द्वारा वादी के घर से चोरी करने की बात स्वीकार की गई। तत्पश्चात गिरफ्तार सभी आरोपियों  के निशानदेही पर खिड़की में लगाने वाला एल्युमिनियम का फ्रेम , 4 पीस सीलिंग फैन, AC का कंप्रेसर बरामद कर पुलिस द्वारा जप्त किया गया। साथ ही गिरफ्तार सभी अभियुक्तों द्वारा स्वीकारोक्ति बयान में पांच महीने पूर्व रतनपुर स्थित-खुशबू कुमारी के बंद घर से चोरी करने की बात भी स्वीकार की गई।जिसके आलोक में पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है।छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार,पु.अ.नि सह अनुसंधानकर्ता सुदामा सिंह ,पु.अ. नि अनिल कुमार यादव,स.अ.नि राजनाथ साव ,स.अ. नि. रंजय कुमार यादव व शशस्त्रबल मौजूद थे।

आपराधिक इतिहास:-

इस मामले में गिरफ्तार दो अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

(1) नंदन कुमार साह ,उम्र 24 वर्ष पिता-स्व.लाल साह ग्रा-रतनपुर के खिलाफ रांगा थाना कांड संख्या:- 78/23 दिनांक 14.7.2023 धारा 379/411 भा.द.वि 

(2) लक्ष्मण यादव उर्फ पोल्ट्री (20वर्ष) पिता-बिजय यादव ग्राम-रतनपुर थाना-बरहरवा जिला-साहेबगंज के खिलाफ बरहरवा थाना काण्ड संख्या-417/2019 धारा-354 भा.द.वि दर्ज है ।


Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News