Top News

29 जुलाई तक SIR एन्यूमरेशन अभियान तेज, यूथ कांग्रेस महासचिव आबुतालाहा घर-घर पहुंचकर भरवा रहे मतदाता फॉर्म

◆ आलमगीर आलम एवं डॉ. तनवीर आलम के निर्देश पर मालपहाड़ी, पोचाथोल समेत पंचायतों में मतदाताओं को दे रहे सहयोग




संवादाता

पाकुड़: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म भरने और ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह अभियान 29 जुलाई तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी लोगों को जागरूक करने और फॉर्म भरने में सहयोग कर रहे हैं। पाकुड़ जिले में कांग्रेस पार्टी की ओर से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ. तनवीर आलम के निर्देश पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव एवं पंचायत स्तर पर पहुंचकर मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं। उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता जानकारी के अभाव में SIR प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। इसी क्रम में यूथ कांग्रेस पाकुड़ विधानसभा महासचिव आबुतालाहा लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने मालपहाड़ी, पोचाथोल, कोलाजोड़ा और सोनाजोड़ी पंचायतों में पहुंचकर बड़ी संख्या में मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने में सहयोग किया। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने में भी लोगों की सहायता की। उन्होंने मतदाताओं को SIR अभियान की जानकारी देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों, महिलाओं और कम पढ़े-लिखे मतदाताओं को फॉर्म भरने और ऑनलाइन प्रक्रिया में आ रही परेशानियों को देखते हुए आबुतालाहा स्वयं गांव-गांव पहुंचकर बिना किसी शुल्क के लोगों की सहायता कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया। आबुतालाहा ने कहा कि आलमगीर आलम एवं डॉ. तनवीर आलम के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से 29 जुलाई से पहले एन्यूमरेशन फॉर्म संबंधित BLO के पास जमा करने और ऑनलाइन प्रक्रिया समय पर पूरी करने की अपील की। इस दौरान सविता हेंब्रम, पतरस, जेम्स टुडु, मेघराय, डेविड हेंब्रम, संजीला मुर्मू, होपनमाय मरांडी, अलिफ अख्तर, आबुओबैदा समेत अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News