पतना:-रांगा थाना क्षेत्र के विशनपुर मे रविवार की रात्रि लगभग 10:30 PM बजे दिल दहला देने वाली घटना घटित हो गई,जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि नशे की हालत में मुजाहिरुल हक़ अपने घर पहुँचे जहाँ उनके बेटे सफीकुल इस्लाम (21 वर्ष) गहरी नींद में सो रहा था ,इस दौरान नशे में धुत्त मुजाहिरुल हक्क अपने ही सोते हुए बेटे पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। बेटे पर हमला के बाद अपनी पत्नी पर भी हमला करने का प्रयास किया उसी समय परिजनों ने देख लिया ,हल्ला मचने के बाद आरोपी मुजहिरुल हक्क मौके से फरार हो गया,इधर घायल सफीकुल को परिजनों ने नजदीकी अस्पतला कल ले गए जहाँ से चिकिस्को ने गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया ,परिजनों ने आनन फानन में उसे फरक्का ले गए वहाँ से भी चिकिस्को ने रेफर कर दिया ,बेहतर इलाज के लिए जंगीपुर जाने के क्रम में रास्ते में ही घायल सफीकुल की मौत हो गई।मामले की जानकारी मिलते ही रांगा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले जाँच शुरू कर दी है।इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है ।पुलिस आरोपी पिता मुजाहिरुल हक्क की तलाश में जुट गई है ।



एक टिप्पणी भेजें